आर्ट स्टूडियो आपको आपका मनचाहा घर बनाने में आपकी सहायता करता है। हम आपके भवन का निर्माण वास्तु के हिसाब से करते हैं। जिसके अंतर्गत हम हवा पानी, सूर्य की रोशनी, वर्षा इत्यादि का महत्व पूर्ण तरीके से ध्यान रखते हैं। और इस तरह! हम एक सुंदर भवन का निर्माण कार्य करते हैं।
--- हमारे प्रमुख कार्य ---
2D नक्शा बनाना, 3D चित्र, भूनिर्माण और बागवानी, एनीमेशन, परामर्श कार्य
2d Floorplan, 3d elevation, Landscaping, Gardening, Animation, Consultancy.
आइए शुरुआत करते हैं घर बनाने की आपको सबसे पहले आवश्यकता होती है। एक नक्शे की जो कि 2d प्लान होता है।
2D फ्लोर प्लान क्या होता है और यह कैसा दिखता है?
2D नक्शे देखने में आसान और सरल होते हैं। यह 3डी की तुलना में बहुत जल्दी बन जाते हैं।इसी कारण इनका भुगतान (मूल्य) आपको थोड़ा कम देना होता है। इसमें भवन की सारी जरूरतें दर्शा दी जाती है। उदाहरण :- जैसे दरवाजे खिड़कियां, टॉयलेट, वेंटिलेशन, किचन, हॉल ड्राइंग रूम, लिविंग रूम, पार्किंग, पूल, गार्डन , और भी बहुत कुछ!
दूसरी सबसे महत्वपूर्ण आवश्यकता होती है आपको स्ट्रक्चर प्लान की।
2D स्ट्रक्चर प्लान कैसा दिखता है?
2D स्ट्रक्चर प्लान को एक आम इंसान अच्छे से नहीं समझ सकता है। इसको समझने के लिए एक इंजीनियर और एक अच्छे ठेकेदार की आपको आवश्यकता होती है। यही स्ट्रक्चर प्लान से निर्धारण करता है कि आपका घर किस प्रकार से बनाना है।स्ट्रक्चर प्लान के अंतर्गत कॉलम बीम और आपके घर में डालने वाला लोहा।आपके तल (floors) की आवश्यकता अनुसार निर्धारित किया जाता है। इससे यह निर्धारित होता है कि आपके घर की क्या मजबूती होगी ।
इसी प्रकार से इलेक्ट्रिकल और प्लंबिंग प्लान भी बनाए जाते हैं जिससे भवन में कहां पर इलेक्ट्रिकल लाइन और पाइप लाइन डालनी है। स्पष्ट रूप से बताया जाता है।
तीसरा चरण यह भी सबसे महत्वपूर्ण है 3D प्लान!
3D चित्र क्या होते हैं और इन्हें बनाने से क्या फायदा होता है?
भवन को एक सुंदर रूप देना। और उससे इस तरह से बनाना कि यह वास्तविकता में कैसा दिखेगा? ताकि आपको पता चल सके कि यह बनने के बाद कैसा दिखेगा और अगर आप उस में कुछ परिवर्तन चाहते हैं तो उसे आप कर सकते हैं। 3D चित्रों की मदद से आप भवन बनने से पहले यह जान सकते हैं कि यह वास्तविकता में कैसा दिखेगा । यह वास्तविक नहीं होते हैं, लेकिन वास्तविकता के बहुत करीब होते हैं। इन्हें पूरे नाप और (मेजरमेंट) के साथ बनाया जाता है। जिससे यह फायदा होता है कि जो ड्राइंग आप देखते हैं आपको वैसा ही घर वास्तविकता में मिलता है।
3D चित्र उदाहरण। (3d Elevation)
चौथा और सबसे महत्वपूर्ण चरण होता है बाग बगीचों का।
भूमि निर्माण ( landscaping) और बागवानी।
3D चित्र उदाहरण। (3d Elevation)
भूमि निर्माण ( landscaping) और बागवानी से घर के बाहरी संरचना में चार चांद लग जाते हैं और वह और सुंदर लगने लग जाता है।घर के साथ-साथ आप का बगीचा भी बहुत सुंदर होना चाहिए। इस पर भी हमारा पूरा ध्यान रहता है और हम बहुत ही सुंदर बगीचे और उसमें उपयुक्त होने वाले वहां की वातावरण अनुकूलता प्राप्त पौधों को ही प्राथमिकता देते हैं।
हमसे पूछे जाने वाले कुछ प्रश्न! ?
हमारे प्रमुख कार्य क्या है और हम उन्हें कैसे करते हैं?
सभी तरह के नक्शे बनाना और उन को क्रियान्वित करना।
2D नक्शा बनाना, 3D चित्र, भूनिर्माण और बागवानी, एनीमेशन, परामर्श कार्य हमारे प्रमुख कार्य। अधिकतर कार्यों को हम ऑनलाइन ही करते हैं।
हम किस प्रकार से कार्य करते हैं? हमें किस जानकारी की आवश्यकता आप से होती है?
1.भवन निर्माण किस जगह करना है? वह जगह और उसका आकार (साइज)।
2.परिवार में कितने सदस्यों के लिए जगह? और कक्ष?
3. उसके बाद बारी आती है आपके बजट की। आप हमसे क्या-क्या निम्नलिखित सेवाएं लेना चाहते हैं
यह सब जानने के बाद आपको एक कोटेशन के द्वारा पूरी राशि बता दी जाती है । जिसमें आपको 50% राशि पहले देनी होती है। जिससे आपकी कार्य की पुष्टि होती है । और आपका कार्य शुरू हो जाता है।
हम किस मूल्य पर कार्य करते हैं?
(1) भवन का 2D नक्शा 20 रुपये प्रति वर्ग फुट। (2) 3D नक्शा 50 प्रति वर्ग फुट। (3) गार्डन डिजाइनिंग और 3D ड्रॉइंग 50 रुपये प्रति वर्ग फुट। (4) एक पूर्ण मंजिल योजना 25 प्रति रुपये वर्ग फुट इसके अंतर्गत प्लंबिंग प्लान और इलेक्ट्रिक प्लान इसी में शामिल होता है।
नीमच शहर में हमारे द्वारा पूर्ण किए गए कार्य। नीमच शहर के सौंदर्यीकरण के लिए किए गए कार्य से मैं बहुत प्रसन्न हूं। जिसमें मुझे योगदान देने का मौका मिला और हमने उसे सफलतापूर्वक पूर्ण किया।
नीमच शहर के सौंदर्यीकरण के लिए किए गए कार्य
फव्वारा चौक नीमच
प्लेटिनम चौराहा नीमच
नया बाजार नीमच
बस स्टैंड गेट नीमच
रेलवे स्टेशन नीमच
लायंस पार्क नीमच
गांधी वाटिका नीमच
सी.आर.पी.एफ रोड
रोटरी डायमंड पार्क नीमच
गांधी वाटिका नीमच
एस.पी ऑफिस गार्डन नीमच
एस.पी ऑफिस गार्डन नीमच
राजस्व कॉलोनी गार्डन।
इंदिरा नगर गार्डन नीमच
हेल्पिंग हैंड नीमच
Statistics
Our Work
456+
Front Elevation
Projects.
50+
3D
Floor Plan
Projects.
5+
Farmhouse,
Resort
Projects.
43+
Gardens,
landscaping
projects.
हाल ही में किए गए कुछ कार्य।
Our latest and best photos
We love to take pictures and show them to the world.
Gyanodaya university
Gyanodaya university
Gyanodaya university
kileshwar mahadev
kileshwar mahadev
kileshwar mahadev
Recent work in neemuch.